फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फोरलेन पार कर रहे वृद्ध की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरनो। थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव के पास फोरलेन पार कर रहे वृद्ध की तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शेखा यादव (60) निवासी चकदरार थाना कोतवाली गाजीपुर के रहने वाले थे। वह बिरनो क्षेत्र के नसरतपुर में अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आए हुए थे। रविवार की देर रात वाराणसी से गोरखपुर फोरलेन को पार करते समय तेज रफ्तार आ रही चार पहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तब तक चार पहिया वाहन को छोड़ ड्राइवर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे जितेंद्र यादव ने तहरीर प्राप्त हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना में चार पहिया वाहन को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें