नंदगंज। थाना क्षेत्र के करैला गांव के एक युवक ने शनिवार को महिला सहित चार के खिलाफ मारपीट, गाली- गलौज सहित जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि करैला गांव निवासी नंद कुमार प्रजापति ने तहरीर दिया कि बीते 28 दिसंबर को घर पर पत्नी मनोरमा के साथ मौजूद थे। गांव की सरोजा, निर्जला, चंदन यादव और चंदसेन यादव ने गाली देने के साथ मारना- पीटना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।