बक्सा गांव के सिवान में मिले अजगर को पकड़ते सर्पमित्र धीरज सिंह। स्रोत- वीडियो ग्रैब
गाजीपुर। करंडा के बक्सा गांव के सिवान में शुक्रवार को करीब सात से आठ फीट का एक अजगर मिला। इसे सर्प मित्र धीरज सिंह ने पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया। ग्रामीण जगदीश पटेल ने बताया कि एक सप्ताह में इतने बड़े ही दो अजगर मिल गए। गंगा का किनारा होने के चलते अजगर की संख्या अधिक है। एक माह में एक- दो अजगर मिल रहे हैं। वन विभाग को अभियान चलाकर अजगरों को पकड़ना चाहिए।