करंडा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 108 एंबुलेंस शुक्रवार की देर रात पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खिजिरपुर गांव के पास सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर लगे बिजली के खंभे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग रहा कि उस दौरान एंबुलेंस कोई मरीज नहीं था। वहीं चालक सहित तीन लोग इस हादसे में बाल-बाल बच गए। जिला अस्पताल मरीज को छोड़कर रात करीब 12 बजे एंबुलेंस पुन: करंडा सीएचसी पर जा रही थी। इसी दौरान एक सड़क के बिचो-बीच एक पशु के आ जाने से खिजिरपुर गांव के पास सड़क के किनारे स्थित ट्रांसफार्मर लगे विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे में चालक सहित तीन लोग बाल-बाल बच गए। इधर विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गया। सुबह किसी तरह से वाहन को सीएचसी पर लाकर हादसे की जानकारी उच्चाधिकारी को दी गई।