फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में बड़ा हादसा: पुल से टकराई एंबुलेंस, मरीज सहित दो की मौत..कई लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 03 Aug 2022 10:38 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में एक बड़े हादसे की खबर है। मिर्जापुर जनपद के कटरा थाना क्षेत्र के बेलसर निवासी लवकुश यादव क्षय रोग से पीड़ित हैं।  परिवार के लोग उन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए ले जा रहे थे। जहां एक्सीडेंट में मरीज समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदगंज थाना क्षेत्र के गाजीपुर- वाराणसी फोरलेन हाइवे पर स्थित देवकली गांगी नदी के पुल से मंगलवार की भोर में मरीज को वाराणसी ले जा रही एंबुलेंस के टकराने से मरीज सहित दो की मौत हो गई। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक को झपकी आने से एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई। घायलों को उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है, जहां घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। इधर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मिर्जापुर जनपद के कटरा थाना क्षेत्र के बेलसर निवासी लवकुश यादव (40) क्षय रोग से पीड़ित थे। उन्हें परिवार के लोग उपचार के लिए प्रयागराज ले गए थे। जहां हालत में सुधार न होने पर बिहार के बक्सर स्थित प्रताप सागर इलाज के लिए ले गए। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी के बीएचयू रेफर कर दिया। एंबुलेंस से उन्हें परिवार के लोग बीएचयू लेकर जा रहे थे कि देवकली गांगी नदी पर बने पुल के पास चालक को झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में मरीज लवकुश यादव और अघौली निवासी रामपति देवी (60) की मौत हो गई।

वहीं एंबुलेंस में सवार अघौली निवासी शिवचरन यादव, राजेश, गायत्री, संतलाल, प्रयागराज जनपद के झूंसी थाना के हनुमानगंज निवासी राहुल यादव और प्रयागराज निवासी दीपक कन्नौजिया घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें