फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव में सोमवार की रात अराजकतत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सुबह नौ बजे से कार्रवाई और विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। सुबह 11 बजे पहुंचे सैदपुर एसडीएम पुष्पेंद्र पटेल ने ग्रामीणों से बातचीत कर नई प्रतिमा मंगवाकर लगवाई। चबूतरे पर स्टील रेलिंग और अन्य मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन देने के बाद दोपहर दो बजे धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बहदुरा गांव स्थित डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह जब ग्रामीणों की नजर उस पर गई तो वह आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। भीम आर्मी के लोग और ग्रामीण प्रतिमा के पास ही सुबह नौ बजे से धरने पर बैठ गए। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने, नई प्रतिमा लगाने की मांग करने लगे।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और प्रतिमा की मरम्मत की बात कहकर समझाने बुझाने में जुट गए, लेकिन बात नहीं बनी। जानकारी होने पर सैदपुर एसडीएम और भुड़कुड़ा सीओ रविंद्र कुमार वर्मा सुबह 11 बजे पहुंचे। एसडीएम ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जगह दूसरी नई प्रतिमा लगाने के लिए रसड़ा बलिया भेज कर मंगाया गया। प्रतिमा स्थापित हो गई और अराजकतत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए कहा। तब जाकर दोपहर दो बजे धरना समाप्त हुआ। मौके पर पुलिस टीम मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें