पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण अभ्यास के दौरान निरीक्षण करते एसपी ओमवीर सिंह।
- फोटो : GHAZIPUR
पुलिस लाइन में शुक्रवार को दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। इस दौरान एसपी ओमवीर सिंह ने पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने परेड की सलामी लेने के साथ निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा संबंधित उपकरणों को देखा।
सुबह पुलिस अधीक्षक का काफिला पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर पहुंचा। जहां उन्होंने परेड की सलामी लेने के साथ निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों का निरीक्षण कर उनमें रखे हुए सुरक्षा संबंधी उपकरणों को देखा। साथ ही मातहतों को दिशा-निर्देश भी दिया। इसके बाद डॉयल 112 के वाहनों का निरीक्षण कर किसी भी घटना एवं फरियादियों द्वारा शिकायत मिलने पर टीम के मौके पर पहुंचने की निर्धारित समय सीमा को जाना। इस दौरान उन्होंने प्रभारियों को आवश्यक जानकारी भी दी।
इसके बाद पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण ड्रिल का अभ्यास किया गया। ड्रिल अभ्यास के बाद एसपी ने दंगा नियंत्रण के बारे मे विस्तार से बताया। इस मौके पर एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, सीओ सिटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।