फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ खेलकूद भी है जरूरी : बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। कंपोजिट विद्यालय कन्या कुंडेसर पर बृहस्पतिवार को वार्षिकोत्सव, नामांकन मेला, विदाई समारोह और स्मार्ट क्लास उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कक्षा पांच तथा आठ के उत्तीर्ण छात्र और छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ-साथ विद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र /छात्राओं को माला पहनाकर, पुस्तक देने के बाद मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को चाहिए कि वह विद्यार्थियों की रुचि की परख करें। उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें अपनी कला में निखार लाने का सुअवसर प्रदान करें। मतदान को लोकतंत्र का महान उत्सव बताते हुए कहा कि शत-प्रतशित मतदान सुनिश्चित हो, इसके लिए जरूरी है कि सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदाबाद दीनानाथ साहनी, खंड शिक्षा अधिकारी देवकली उदयचंद राय, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित राय, एसआरजी रितेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें