फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण का आरोप, आयोजक बोले, झाड़-फूंक

विज्ञापन
विज्ञापन
भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की दलित बस्ती में रविवार को कैंप लगाकर धर्मांतरण कराने की शिकायत पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। करीब ढाई सौ लोगों के जुटने और धर्म परिवर्तन को लेकर पूछने पर कोई सही जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव को दी। इसपर मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक राजू ने धर्मांतरण के आरोप को गलत बताते हुए वहां पर सिर्फ झाड़-फूंक कराने की बात कही। हालांकि रविवार को दोपहर में धर्मांतरण सभा आयोजित कर धर्म परिवर्तन कराए जाने की चर्चा रही। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के सैदपुर अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा ने धर्मांतरण को लेकर भुड़कुड़ा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही हित चिंतक अभियान के तहत इब्राहिमपुर गांव पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री आनंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया।
भुड़कुड़ा कोतवाल राजू दिवाकर ने मौके से टेंट व माइक हटवा दिया। उन्होंने आयोजक को चेतावनी दी कि सार्वजनिक रूप से इस प्रकार झाड़-फूंक व प्रार्थना करने के लिए शासन की अनुमति लेना आवश्यक है। बिना अनुमति के आयोजन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वहां धर्म परिवर्तन नहीं बल्कि झाड़-फूंक का कार्य हो रहा था, जिसे बंद कराते हुए आयोजक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें