फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा ने सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनियां। अखिल भारतीय किसान सभा और भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर स्थानीय बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए बैठक की। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक एसडीएम सूरज यादव को सौंपा। एसडीएम ने स्थानीय स्तर की समस्या को हल करने का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने कहा कि गरीबों के जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। पुलिस कोई मदद नहीं कर पा रही है। किसानों की फसल बेसहारा पशुओं द्वारा बर्बाद किया जा रहा है। सरकारी भूमि पर गो आश्रय स्थल नहीं बना और दबंग कब्जा कर रहे हैं। शिकायत के बावजूद राजस्व विभाग की टीम द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर रामलाल, रामअवध, श्याम प्रसाद, रमेश पाल मौजूद रहे। अध्यक्षता कामरेड राजबहादुर ने किया।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें