फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अखिलेश 9 को आएंगे कैलाश यादव की मूर्ति का अनावरण करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 9 फरवरी को जनपद में आगमन होगा। वे करीब तीन घंटे जनपद में रहेंगे। इस दौरान शहर के आदर्श बाजार स्थित लुटावन महाविद्यालय में सपा के पूर्वमंत्री स्व. कैलाश यादव की मूर्ति का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन

जंगीपुर के सपा विधायक विरेंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 9 फरवरी को दोपहर में 12 बजे के करीब लुटावन महाविद्यालय पहुंचेंगे। वहां पिता स्व. कैलाश यादव के मूर्ति का अनावरण का प्रमुख कार्यक्रम है। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी 2016 का पिता का निधन हुआ था। वे सपा सरकार में दो-दो बार मंत्री रहे।
गांव के प्रधान, देवकली साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष, जिला पंचायत से होते हुए विधायक बने थे। जमानियां से साल 1996 में विधायक, 2002 में विधायक के बाद औद्योगिक मंत्री और साल 2012 में जंगीपुर विधानसभा से विधायक बनने के बाद अखिलेश यादव की सरकार में पंचायती राज मंत्री बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें