फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्बास समेत 13 को अखिलेश ने दिलवाया था टिकट : ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभासपा प्रमुख बोले- टिकट के मसले पर ही सपा से संबंधों में आया खटास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



गाजीपुर। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने विधायक अब्बास अंसारी, बेदी राम, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय और हंसूराम को समाजवादी पार्टी का सदस्य बताया है। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुभासपा से चुनाव लड़ाने के लिए इन सबके साथ कुल 13 लोगों को टिकट दिलवाया था। यह आगे चलकर संबंधों में खटास का कारण बना।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव सुभासपा ने सपा के साथ गठबंधन कर लड़ा था। सुभासपा के टिकट पर छह नेताओं ने जीत हासिल की थी। इनमें जहुुराबाद से खुद ओमप्रकाश राजभर, मऊ से अब्बास अंसारी, जखनियां से बेदी राम, जफराबाद से पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, बेल्थरा से हंसूराम और दुद्धी से दूधनाथ राम विधायक बने हैं। हाल ही में एनडीए में शामिल हुए सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि जो विधायक बने हैं, इस समय वे सुभासपा के ही साथ हैं। अब्बास अंसारी जेल में बंद हैं, पहले बाहर आएं, तो सोचा जाएगा कि क्या करना है। गाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर चल रही चर्चाओं पर सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर अभी कोई बात नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें