फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर शो : 28 तक जनपद का हवाई सीमा नो-फ्लाइंड जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत जनपद के संपूर्ण सीमा क्षेत्र को 28 अक्तूबर तक नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस अविध में किसी भी प्रकार के ड्रोन, मानव रहित विमान, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, माइक्रोलाइट, एयरक्रॉफ्ट अन्य किसी भी प्रकार के हल्के /मानव रहित उड़ान यंत्र के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि सुरक्षा एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत केवल अधिकृत एजेंसियों को सक्षम प्राधिकारी पूर्वानुमति से छूट प्रदान की जा सकेगी। इस आदेश का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वाराणसी के नमो घाट पर 25 अक्तूबर को एयर शो किया जाएगा। इसमें लगभग 100 विमानों के भाग लेने की संभावना है, जो प्रयागराज, गोरखपुर, गाजीपुर, वाराणसी, लखनऊ, बरेली आदि जैसे आस-पास के जिलों से उड़ान भरेंगे। इसके तहत 15 से 27 अक्तूबर तक चिनुक, अपाचे व मिग-17, वी-5 हेलिकाॅप्टर को जनपद के अंधऊ हवाई पट्टी पर तैनात किया जाना निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें