फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने बांटे उन्नतशील बीज और पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शनिवार को करीमुद्दीनपुर स्थित जय मां कष्टहरणी प्रोड्यूसर कंपनी एवं आर्गेनिक प्वाइंट पाली हाउस पर किसानों में फल और सब्जियों के पौधे एवं बीज बांटे। मंत्री ने 10 किसानों में सब्जियों के उन्नतशील पौधे बांटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही करीब 300 किसानों में करीब पांच लाख पौधे बांटे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि कई सरकारी योजनाएं चल रही है जिससे किसानों की आय दोगुनी हो सकती है। ऑर्गेनिक खेती कि सानों के लिए फायदे का सौदा है। इसमें खर्च काफी कम आता है जिससे फायदा मिलता है। वहीं इसमें न तो पेस्टिसाइड युक्त खाद डालने की जरूरत पड़ती है और न ही इसमें केमिकल दवाओं का इस्तेमाल होता है। मात्र गोबर और देसी गाय के मूत्र और अन्य तरीकों से बने खाद का प्रयोग होता है।
उन्होंने बताया की करीमुद्दीनपुर के निवासी युवा किसान पंकज राय ने ऑर्गेनिक खेती शुरू कर लाभ भी कमा रहे है। इनके आर्गेनिक सब्जियां विदेशों तक जा रहीं हैं। स्थानीय बाजार में भी इसकी मांग ज्यादा है। इस मौके पर सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, ज्वाइंट डायरेक्टर कृषि आशुतोष मिश्र, कृषि उप निदेशक अतींद्र सिंह, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद डा. हर्षिता तिवारी, जिला कृषि अधिकारी मृतंजय सिह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय सिंह ने किया।
विज्ञापन

मगई नदी को गहरा करने की मांग
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय किसानों ने कृषि मंत्री को ज्ञापन देकर मगई नदी की गहराई कम होने से पानी निकलने में दिक्कत होने के साथ शारदा सहायक का पानी असमय छोड़ने का मसला उठला। इसकी वजह से किसानों के खेतों में पानी भर जाता है और बुआई नहीं हो पाती है। जिस पर मंत्री ने किसानों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें