फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्ष के बाद सरकार ने आंदोलनकारियों पर से मुकदमा लिया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
जन समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों पर सात वर्ष पूर्व 2015 में पुलिस ने लाठी बरसाई थी। वहीं जंगीपुर के विभिन्न गांवों के 69 लोगों को जेल भेजकर बर्बरता से पीटा था। यही नहीं आंदोलनकारियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। सात वर्ष बाद सरकार ने आंदोलनकारियों पर से मुकदमों को वापस ले लिया। उस समय प्रदेश में मौजूद समाजवादी पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने जंगीपुर कांड को बड़ा मुद्दा बनाया था। तत्कालीन एमएलसी चेतनरायन सिंह और केदार नाथ सिंह ने मामले को सदन में उठाया था।
विज्ञापन

भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर दर्ज मुकदमों को वापस करने के लिये छात्र नेता विवेकानंद पांडेय सहित अन्य लोगों ने मांग की थी। इसी क्रम में आंदोलनकारियों पर से ये सारे मुकदमे वापस लिए गए। आंदोनलकारियों में शामिल छात्रनेता विवेकानंद पांडेय सहित अन्य लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डा. भीमराव आंबेडकर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए प्रदेश सरकार के इस फैसले की सराहना की। विवेकानंद पांडेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्य मंत्री बृजेश पाठक के प्रति कृत्ज्ञयता ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। कहा कि आज जंगीपुर की जनता को न्याय मिला है।
उन्होंने बताया कि 12 अगस्त 2015 को सड़क, बिजली, पानी और किसानों के मुआवजे सहित अन्य जनहित समस्याओं के लिए अनशन किया जा रहा था, लेकिन चौथे दिन 15 अगस्त 2015 को जंगीपुर में पुलिस द्वारा आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज कर अनशन को खत्म करने का प्रयास किया गया, जिस पर क्षेत्रीय जनता भड़क गई थी और पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया तो जनता द्वारा पथराव शुरू कर दिया गया था। उस दौरान आंदोलन को दबाने के लिए 69 नामजद और 900 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें लोग जेल भी गये थे। मुकदमा वापस होने पर हर्ष जताने वालों में रमेश मिश्रा, मुक्तेश्वर तिवारी, ईमरान, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, गोलू सिंह, मण्टू मिश्रा, संजय तिवारी, अप्पू कुशवाहा, सतीश मिश्रा, किशन गुप्ता, शिवम उपाध्याय, अभिषेक द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें