फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव धान के खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी/ शादियाबाद। शादियाबाद थाना क्षेत्र के यूसुफपुर खड़वा गांव के दक्षिण तरफ बेसो नदी के पास धान के खेत में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अधेड़ के शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। इधर मृतक की पत्नी ने पैसे के लेन-देन के मामले को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

चौरा गांव निवासी शिवचरन राम (45) सोमवार की देर शाम मोबाइल घर छोड़कर गांव के बाहर खेत के तरफ गए थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग उसकी तलाश के लिए निकले। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला तो घर पर ही रातभर इंतजार करते रहे। दूसरे दिन यूूसुफपुर खड़वा गांव के दक्षिण तरफ बेसो नदी के किनारे धान की खेत में शव मिलने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और रोने- बिलखने लगे। सूचना पर पुलिस टीम भी पहुंच गई और घटना स्थल का घंटों निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान थे। मृतक की पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि कुछ माह पहले लेन-देन के मामले में पति को कुछ लोग आए और उठाकर लेकर चले गए थे।
विज्ञापन

उन लोगों ने पैसा वापस नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। फिलहाल पुलिस छनबीन में जुटी हुई है। सीओ भुड़कुड़ा रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया की मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें