फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आफ्शां अंसारी और भाइयों समेत 4 पर चाचा ने किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
धमकी देकर विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी को हड़पने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। रजदेपुर की विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी को हड़पने के मामले में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्शां अंसारी और दोनों साले अनवर शहजाद, आतिफ रजा व जाकिर हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आफ्शां अंसारी के सगे चाचा सैय्यदबाड़ा निवासी मसूद आलम ने शहर कोतवाली में 24 फरवरी को तहरीर दिया। जिसके बाद मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन

जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विकास कंस्ट्रक्शन में उनका 60 फीसदी की हिस्सेदारी थी। अभियुक्त दबाव बनाकर धमकी देकर कंपनी में घुस गये और उनका शेयर सिर्फ 5 फीसदी रहने दिया। साथ ही उनका 76 लाख रुपये हड़प लिये और कंपनी पर अपना हक जमा बैठे। पीड़ित के मुताबिक, विकास कंस्ट्रक्शन में मसूद, रविंद्र नारायण सिंह और वैस खान की भागीदारी थी। लेकिन अभियुक्तों का कंपनी में प्रवेश के बाद उनका आधिपत्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें