फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जुलूस और प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

हापुड़ घटना को लेकर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे विरत, विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा पत्रक


संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। हापुड़ में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में बार काउसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे और विभिन्न मांगों का पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा। सिविल बार संघ के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए मांगों से संबंधित पत्रक अतिरिक्त एसडीएम चंद्रशेखर यादव को सौंपा।
सिविल बार संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर राय ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि अधिवक्ता तीन दिनों तक न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए विरोध दर्ज कराएंगे। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, राजेश, अशोक भारती, अजय यादव, रामजश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी की बैठक रामकरन दादा स्मृति हाॅल में हुई। इसमें बीते 29 अगस्त को अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। साथ ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक डीएम के प्रतिनिधि अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा। मांग किया कि हापुड़ के डीएम और एसपी को अविलंब का स्थानांतरण किया जाए। दोषी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर मुकदमा दर्ज हो और उन्हें गिरफ्तारी किया जाए।
प्रदेशभर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस द्वारा मनगढ़त झूठी कहानी बनाकर जो मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए। अधिवक्ता प्रोटेक्शन अधिनियम लागू किया जाए और हापुड़ में घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर अध्यक्ष अमर सिंह, महासचिव मदर सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
उधर, सेंट्रल बार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक कलेक्ट्रट अधिवक्ता भवन में संघ के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह के अध्य्क्षता में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर हुई। इसमें हापुड़ घटना को लेकर शासन व प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के विरोध में जुलूस और प्रदर्शन करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जमानिया : तहसील परिसर स्थित बार सभागार में सोमवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बार के अध्यक्ष गोरख नाथ सिंह ने कहा कि हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने तथा गाजियाबाद के अधिवक्ता की हत्या व प्रदेश में आये दिन अधिवक्ताओं की हत्या‚ जान लेवा हमला आदि की घोर निंदा करते हैं। संबंधित मांगों का पत्रक उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी को सौंपा। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह‚ बजरंगी यादव‚ घनश्याम सिंह‚ जयप्रकाश‚ फैसल होदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें