फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कृषि कानून पर चल रहे धरना का समर्थन करते हुए बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। दर्जन भर से अधिक किसानों की मृत्यु पर एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अगर अन्नदाता की मांग को पूरा नहीं कर सकती है तो उससे किसी प्रकार की उम्मीद नहीं की जा सकती। अधिवक्ताओं ने सरकार के अड़ियल रुख पर रोष जताया और कहा कि घने कोहरे, ठंड की परवाह किए बगैर किसान अपनी मांग को लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर हुआ। सरकार मांग पूरा करने के बजाए किसानों पर ठंडे पानी की बौछार कर उन पर कहर बरपा रही है। बार एसोसिएशन इसकी घोर निंदा करता है। इस अवसर पर फैसल होदा, उदयनारायण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, काजी शकील, संजय दुबे, लखेश्वर सिंह, दिग्विजय त्रिवेदी, मेराज हसन, सुनील कुमार, सोहन कुमार, दीनदयाल त्रिवेदी, ज्ञानसागर श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें