गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक शुक्रवार को स्व. रामकरण दादा स्मृति हाल में हुई। इसमें सदर चकबंदी अधिकारी के न्यायालय में एक काश्तकार द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने पर जिलाधिकारी को एक प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन उस प्रस्ताव पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर आंदोलित अधिवक्ता तीसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। वहीं स्मृति हाल में पहुंचे शहर कोतवाल ने कहा कि मुकदमा दर्जकर गिरफ्तारी कर ली जा रही है, लेकिन कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर एक स्वर में कहा कि गिरफ्तारी होने तक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। अधिवक्ताओं के आंदोलन को कासिमाबाद बार एसोसिएशन एवं जमानिया बार एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है।
इस मौके पर अधिवक्ता मीता सिंह, श्याम नारायण कुशवाहा, मुद्रिका यादव, राजेश यादव, मनोज सिंह, अभय यादव, मनोज यादव, लव कुमार, धर्म चंद यादव, दशरथ यादव, कैलाश यादव, अवधेश यादव, वीरेंद्र यादव, सुशील पांडेय, शंकर यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अमर सिंह एवं संचालन महासचिव मदन सिंह कुशवाहा ने किया।