जमानिया तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में धरना प्रदर्शन करते अधिवक्तागण।
- फोटो : GHAZIPUR
जमानिया। बार एसोसिएशन की आपात बैठक बुधवार को बार भवन में हुई। इसमें उपनिरीक्षक द्वारा अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार करने एवं एक पटल के बाबू पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने कहा कि कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक द्वारा अधिवक्ता सुनील कुमार राम के साथ दुर्व्यवहार आपत्तिजनक टिप्पणी सहित जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है। बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित सीओ को भी घटना से अवगत कराने के लिए ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में पुलिस विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और उपनिरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एक पटल पर तैनात पेशकार को पटल से हटाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने एसडीएम सत्यप्रिय सिंह से मुलाकात की और उन्हें समस्या से अवगत कराया। इस अवसर पर उदयनारायन सिंह दीनदयाल त्रिवेदी ज्ञानसागर श्रीवस्तव राजवंश सिंह पंकज तिवारी कमलकांत चंद्रशेखर पांडेय काजी शकील अहमद फैसल होदा मोहम्मद इमरान मेराज हसन दिग्विजय तिवारी अंगत कुशवाहा संजय यादव रमेश सिंह सचिदानंद यादव श्यामबिहारी आदि उपस्थित थे। संचालन सचिव रामजी राम ने किया।