फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जिला प्रशासन की हठधर्मिता से अधिवक्ता आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस दिनों से न्यायिक कार्य से विरत हड़ताल पर हैं अधिवक्ता
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय कचहरी परिसर से हटाने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सिविल बार संघ के अधिवक्ता बीते 20 दिनों से न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर चल रहे हैं, जिसकी वजह से न्यायिक कार्य ठप एवं रजिस्ट्री का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इस कारण राजस्व की हानि हो रही है, बावजूद जिला प्रशासन अपनी हठधर्मिता के कारण अधिवक्ताओं के उचित आंदोलन पर अपनी आंखें बंद किए हुए हैं। इससे जनपद के अधिवक्ता आक्रोशित है।
शनिवार को सिविल बार संघ के सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीनों बार के सदस्य अधिवक्ता तीन जुलाई को भी पुर्णत: न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। अगर मांग नहीं मानी गई तो चार जुलाई को सरजू पांडेय पार्क में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधिवक्ता गंगेश्वर शरण श्रीवास्तव, चंद्रबली राय, विजय शंकर पांडेय, सत्येंद्र श्रीवास्तव, मनोज राय, मारूति कुमार राय, राजेश सिंह, सीताराम राय, आत्मा यादव, रामाश्रय सिंह, राम पूजन सिंह, सत्य प्रकाश यादव, अजय बीर यादव आदि अधिवक्ताओं ने हड़ताल के समर्थन में विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुधाकर राय एवं संचालन महासचिव रतन श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें