फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महिला पीजी कालेज में बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए एवं बीएससी प्रथम वर्ष तथा एमए प्रथम वर्ष में बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश 29 एवं 30 अगस्त को संपन्न होगा। प्रवेश समन्वयक डॉ. बीएन पांडेय के अनुसार एमए से संबंधित विषयों के अभ्यर्थी अपने विषय प्रभारी से तथा बीएससी प्रथम वर्ष के अभ्यर्थी डॉ. दिवाकर मिश्र से तथा बीए प्रथम वर्ष के अभ्यर्थी डॉ. अनीता कुमारी से दिन में 11 से दो बजे के मध्य अपने आवेदन पत्र, चरित्र एवं स्थानांतरण प्रमाण पत्र, सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों, जाति प्रमाण पत्र एवं भारांक प्रमाण पत्रों की मूल एवं छाया प्रतियों के साथ संपर्क करें। बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण ईडब्ल्यूएस भी इसी बढ़ी हुई सीटों में सम्मिलित है। ऐसे अभ्यर्थी संबंधित प्रमाण पत्र के साथ अपने विषय प्रभारी से संपर्क करें। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज के अनुसार विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्वविद्यालय की ओर से महाविद्यालय में स्वीकृत मूल सीटों के सापेक्ष प्रवेश में वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें