वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश लेने की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. वीके राय ने कहा कि महाविद्यालय के बीए, बीकाम, एमए भूगोल, राजनीति शास्त्र, हिंदी, मनोविज्ञान, सैन्य विज्ञान एवं एमकाम. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 30 सितंबर तक महाविद्यालय की वेबसाइट एवं समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर तत्काल अपना प्रवेश ले लें। संवाद