फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने न्यायालय भवन का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाह्य न्यायालय मुहम्मदाबाद में नव निर्मित चार कक्षीय न्यायालय भवन का शनिवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने लोकार्पण किया। फीता काटने के बाद उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण भी किया। पंडित संतोष तिवारी के नेतृत्व में ब्राह्मणों की टीम ने पूजन कराया। अंत में प्रशासनिक न्यायामूर्ति, उनकी पत्नी अंजना पाडिया एवं जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने न्यायालय परिसर में रुद्राक्ष का एक-एक पौधा लगाया। इससे पहले उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज शक्ति सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वप्न आनंद, मुहम्मदाबाद के सिविल जज जूडि हरेंद्र सिंह, मो. फरहान एवं अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईराज राजा, उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक, कई न्यायिक अधिकारी-कर्मचारी और अधिवक्ता उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें