दुल्लहपुर क्षेत्र के छपरी प्राथमिक पाठशाला के परिसर में सुशासन सप्ताह, प्रशासन गांव की ओर के तहत लोक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जखनिया एसडीएम आशुतोष श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों की कोई समस्या हो इसके निस्तारण के लिए शासन की ओर से यह कार्यक्रम गांव-गांव में लगाई जा रहा है। इसमें गांव की समस्या गांव में ही समाधान हो इसका पहल लगातार जारी है। छपरी गांव के दिव्यांग राजदेव अपनी रास्ता की समस्या को बताया और कहा कि विपक्षी लोग बल्ली बांधकर कर रास्ता को प्रतिबंधित कर दिए हैं।
इस पर एसडीएम ने तत्काल लेखपाल से इसकी जांच कर निस्तारण के निर्देश दिया। पूर्ति अधिकारी प्रवीण गुप्ता से ग्रामीणों ने शिकायत किया कि कोटेदार ने अंगूठा तो लगवा लिया, लेकिन अनाज नहीं दिया। इसको लेकर तत्काल कोटेदार को तलब किया और जिसका अनाज बाकी था उसको दिलवाया गया।
गांव के आवास, पेंशन सहित समस्याओं पर भी ग्रामीणों ने अपनी बात अधिकारियों के सामने रखी। इस मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव, तहसीलदार रामजी, पूर्ति अधिकारी प्रवीण गुप्ता, नायब तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य, प्रधान सोनिया देवी, बखऱ्रा प्रधान प्रमोद सिंह, पूर्व प्रधान चंद्रमा प्रसाद, हीरा बनवासी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रितेश कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया गया था।
लोक शिकायत निवारण शिविर में आए 32 मामले
बिरनो। क्षेत्र के कहोतरी ग्राम पंचायत भवन पर बृहस्पतिवार को लोक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने लोगों की समस्याएं सुनीं एवं उनका समाधान किया। शिविर में कुल 32 शिकायतें आई। इसमें अधिकांश बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड एवं जल निकासी, बिजली, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आवास, विकलांग पेंशन संबंधित और कुछ गंभीर शिकायतें भी शामिल रह्रीं।
ग्राम सभा में ग्रामीणों के द्वारा मुख्य रूप से शिकायत किया गया कि पूरे ग्राम सभा में जल निकासी की समस्या बनी हुई है। जो भी नालियां है, वह बजबजा रही है साथ ही ग्राम सभा में खेल का मैदान भी नहीं है। सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने ग्रामीणों की शिकायत को सुनकर ग्राम प्रधान मेवा यादव एवं क्षेत्रीय लेखपाल के साथ मिलकर जमीन चिन्हित कर मुआयना करने के साथ ही बताया कि मैदान चिह्नित कर लिया गया है।
ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा के तहत खेल भूमि को बराबर करा दिया जाएगा। इस मौके पर सुरज पुत्र सत्यनारायण को लेखपाल द्वारा खतौनी वितरण भी किया गया। इस दौरान सदर तहसीलदार राहुल सिंह, खंड विकास अधिकारी रणजीत राय, जितेंद्र सिंह, गोविंद सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।