मानिया तहसील के सामने रामलीला मंच पर जारी मनोनीत सभासद के क्रमिक धरना में उपस्थित लोग। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
जमानिया तहसील मुख्यालय के पास स्थित रामलीला मैदान में 16 दिन बृहस्पतिवार को भी भाजपा के मनोनीत सभासद समर्थकों संग क्रमिक धरने पर बैठे रहे। कहा कि प्रशासन उनके धैर्य की परीक्षा न ले। दोषियों को न बचाए। चेताया कि अगर अधिकारी जांच के नाम पर खेल करेंगे और दोषियों को बचाएंगे तो मजबूर होकर आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठेंगे। इस दौरान रमेश, सुरेंद्र, भुल्लन चौधरी, जितेंद्र कुमार, रामचंद्र राम, जितेश कुमार, मुखराम लालचंद, छोटेलाल चौहान, जगरनाथ चौधरी, बाढू चौधरी और अफजल आदि मौजूद थे। संवाद