फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रशासन मुस्तैद, प्रमुख मार्गों पर सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से हर ओर सुनाई देगी हर-हर महादेव, बोल बम की गूंज
विज्ञापन

फोटो-
आज से सावन माह शुरू, सुनाई देगी हर-हर महादेव, बोल बम की गूंज
शिवमंदिरों पर हुई सफाई, रविवार और सोमवार को होगा रूट डायर्वजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सावन माह चार जुलाई से शुरू कर 31 अगस्त को समाप्त होगा। पहले दिन जलाभिषेक करने वालों की भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर समेत जिले के प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही सोमवार को प्रमुख मंदिरों पर मजिस्ट्रेटों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सावन मास के प्रत्येक रविवार और सोमवार को रौजा से मरदह जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्ट रहेगा।
सावन इस बार 19 साल बाद कई संयोग बन रहे हैं। 59 दिन का क सावन का प्रारंभ इंद्रा योग में होगा। इस बार शिवरात्रि और रक्षाबंधन में डेढ़ माह का अंतर हो जाएगा। भगवान शिव की पूजा के लिए आठ सोमवार 10,17,25,31 जुलाई औ 7,14,21 और 28 अगस्त को मिलेंगे। इस बार सावन में बहुत सारे सुखद संयोग मिल रहे हैं, जो भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना के लिए विशेष लाभदायी है।
विज्ञापन

इस दौरान कांवर यात्रा भी होगी है। भक्तगण भगवान शिव का जलाभिषेक, दुधाभिषेक, रूद्राभिषेक करके उन्हें प्रसन्न करने की करेंगे। शहर के मिश्रबाजार स्थित शिव मंदिर, गोराबाजार स्थित बूढ़ा महादेव, रायगंज स्थित शिव मंदिर, लालदरवाजा स्थित अभयेश्वर महादेव मंदिर, चीतनाथ स्थित मंदिर में सावन माह विशेषकर सोमवार के दिन दर्शन-पूजन की धूम रहती है।

विशिष्ट योगों से युक्त है सावन के प्रारंभिक 15 दिन
पंडित मुनिंदर उपाध्याय के मुताबिक शुरूआती 15 दिन विशिष्ट योगों से युक्त है। चार जुलाई को अशून्यशयन व्रत, 5 को बुधवार भद्रा का सिद्धयोग, 6 को गणेश चतुर्थी, 7 को जयदयोग, 9 को शीतला सप्तमी के साथ भानु सप्तमी भी है जो सूर्य ग्रहण के समान फलदायी है। इस दिन सर्वार्थसिद्ध, रवियोग व जयदयोग भी प्राप्त होगा। 10 को सावन का प्रथम सोमवार व्रत, कालाष्टमी भी इसी दिन पड़ेगा।
विज्ञापन

11 को भौमाश्वनी सर्वार्थ अमृतसिद्ध योग, 12 को सर्वार्थसिद्ध योग, 13 को कामदा एकादशी व्रत। 15 को शनि प्रदोष व शिवरात्रि दोनों एक साथ पड़ेगा, जो भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्ति के लिए पूजन अर्चन के लिए यह महासंयोग है। 17 जुलाई को सावन के दूसरे सोमवार का सुखद संयोग सोमवती अमावस्या के साथ मिल रहा है, जो देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती की पूजा अर्चना के लिए विशेष फलदायी है। 18 जुलाई से पुरुषोत्तम मास प्रारंभ होगा, जो 16 अगस्त तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें