शेरपुर में अष्ट अमर शहीदों इनामी दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में दांवपेंच लगाते पहलवान। संवाद
- फोटो : 1
शेरपुर में अष्ट अमर शहीदों की स्मृति में इनामी कुश्ती-दंगल का आयोजन किया गया। इसमें आदित्य और विनोद के बीच हुए मुकाबले में आदित्य ने बाजी मारी। वहीं, शेरपुर के मृत्युंजय ने सौरभ को पटकनी देकर खूब वाहवाही बटोरी। प्रतियोगिता में पहलवान सलमान और सूरज के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। 50 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में मुगलसराय के सुमित और हरियाणा के बृजेश के बीच मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। वहीं, बलिया केशरी अर्जुन और रमन पहलवान के बीच भी मुकाबला बराबरी पर रहा। इस मौके पर अजय राय ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। इससे पहले मुख्य अतिथि जयानंद राय ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विकास राय, पियूष राय, राजेश राय बागी, ज्ञानेंद्र पहलवान, आनंद राय, दीपक पहलवान, इंद्रासन राय, जुबेर अहमद, दामोदर राय, हरेंद्र पहलवान, पवन सिंह, वसीम खां आदि मौजूद रहे।