फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष और महासचिव पद पर दो-दो उम्मीदवारों ने किया नामांकन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का नामांकन करते अधिवक्ता प्रत्याशी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में 22 पदों के लिए 24 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। आज नामांकन पत्रों की जांच होगी एवं कल नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की सूची चस्पा की जाएगी। कुल 201 सदस्य 24 जनवरी को अपने मत का प्रयोग करेंगे। उसी दिन मतों की गणना के बाद विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी श्याम नारायण कुशवाहा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दशरथ सिंह यादव एवं शंकर सिंह यादव ने पर्चा भरा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अमर सिंह तथा उपाध्यक्ष (दस वर्ष से ऊपर) के दो पद के लिए मुहम्मद वसीम सिद्दीकी, धनंजय पांडेय मैदान में हैं। उपाध्यक्ष (दस वर्ष से कम) के लिए उमाशंकर यादव ने नामांकन किया है। महासचिव के लिए धर्मचंद सिंह यादव और विनोद कुमार चतुर्वेदी आमने-सामने हैं। सहसचिव के तीन अलग-अलग पदों के लिए ऋषिदेव पांडेय, करुणानिधि चक्रवर्ती एवं संतोष मौर्य, सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर एवं 15 वर्ष से कम के लिए छह-छह उम्मीदवारों ने नामांकन किया। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरेंद्रनाथ सिंह एवं पारितोष तिवारी को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें