जिले के सभी विधानसभाओं में स्थित पोलिंग बूथों पर 7, 13, 21 और 27 नवंबर को विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि इस दौरान पोलिंग बूथों पर मतदान सूची में नाम जोड़ने, काटने और संशोधन का कार्य किया जाएगा। बीएलओ को पोलिंग बूथों पर तय तिथियों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने और संशोधन कराने का निर्देश दिया गया है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड की फोटो कापी, आधार कार्ड की फोटो कापी, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फोटो कापी और घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फोटो कापी देनी होगी। संवाद