फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आदर्श एवं सोनल राज्यस्तरीय संसद के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला युवा संसद उत्सव 2023 का शनिवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजन किया गया। जिसमें आजमगढ़, बलिया एवं जौनपुर के युवाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिले से प्रथम स्थान पर आदर्श जायसवाल एवं द्वितीय स्थान पर सोनल तिवारी रहे। राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए इनका चयन किया गया। गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, जौनपुर के 10-10 प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग करने के बाद वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग कराया गया। जिला युवा संसद का मुख्य बिंदु कौशल विकास, सोशल मीडिया ,स्वास्थ्य लोक कल्याण एवं खेल था।
जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम ने बताया कि जनपद आजमगढ़ से प्रथम स्थान आकांक्षा गिरी एवं द्वितीय स्थान पर एकता गौतम रही, बलिया से प्रथम निकिता सिंह एवं द्वितीय स्थान पर अजय विश्वकर्मा रहे एवं जौनपुर से प्रथम आयुष सिंह एवं द्वितीय स्थान पर दिव्यमा श्रीवास्तव रहीं। अब यह विजेता राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

युवा संसद में निर्णायक मंडल की भूमिका में डा. संतन कुमार सहायक प्रोफेसर महिला पीजी कॉलेज, सीमा पाठक अध्यक्ष बाल संरक्षण समिति कमरुद्दीन प्रवक्ता मनोविज्ञान मछटी इंटर कॉलेज रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आकांक्षा राय, हर्षवर्धन, राजीव कुमार, खुशबू एवं लल्लन प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला परियोजना अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें