फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री दफ्तर को न ले जाने देने की मांग पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के सामने अधिवक्ताओं का चल रहा धरना प्रदर्शन पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिवक्ता रजिस्ट्री दफ्तर अन्यत्र दूर ले जाए जाने को लेकर लामबंद है। जब-तक मांगें पूरी नहीं होती तब-तक न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए प्रदर्शन करते रहेंगे। धरना प्रदर्शन और अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से पांच दिनों से रजिस्ट्री बंद है । ऐसे में लाखों का नुकसान हो रहा है। बावजूद भी जिला प्रशासन की तंद्रा टूट नहीं रही है।
विज्ञापन

अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि प्रशासन पूरे जनपद के बार संघ को एकजुट करके आंदोलन को गतिशील बनाने को बाध्य कर रहा है। जिला जज के द्वारा फोन से वार्ता कर रजिस्ट्री दफ्तर को यथावत रहने की बात कही गई, जिलाधिकारी पर कोई असर नहीं है। वहीं संघर्ष समिति के संयोजक सुरेश सिंह द्वारा कहा गया कि आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन के दूसरे चरण की तैयारी की जाएगी।
मऊ सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडेय भी धरना स्थल पर उपस्थित होकर अधिवक्ताओं की लड़ाई को समर्थन दिए। अधिवक्ता अपनी जायज मांग को लेकर जो आंदोलन कर रहे हैं उसे पूरा होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। वजह रजिस्ट्री दफ्तर मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर चले जाने पर केवल अधिवक्ताओं को ही नहीं आम जनता को भी विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में शुक्रवार को सेंट्रल बार के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, अधिवक्ता राजेश सिंह, पूर्व सचिव हृदय नारायण सिंह, अजय सिंह, राम प्रताप यादव, वीरेंद्र पांडेय, क्षमा त्रिपाठी, अनिल श्रीवास्तव, आत्मा यादव, सिद्धनाथ राय, विजय शंकर पांडेय, तारिक सिद्दीकी, ओम प्रकाश गुप्ता, शशि ज्योति पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता धरने में मौजूद थे। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता अध्यक्ष सिविल बार संघ धीरेंद्र नाथ सिंह एवं संचालन महासचिव अशोक कुमार भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें