फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीजेआई का अपमान करने वाले के खिलाफ हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। आंबेडकर विचार मंच एवं उसके सहयोगी संगठन की ओर से शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य न्यायाधीश के साथ बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। धरना प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक प्रभारी तहसीलदार कौशल चौरसिया को सौंपा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्याम नारायण राम ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश का अपमान अधिवक्ता ने किया है। घटना के बाद से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी तरह संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ ग्वालियर के एक अधिवक्ता द्वारा लगातार अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर कन्हैया राम, विजय प्रताप, मोहन राम, राजवीर, निर्मला देवी, पिंकी, राम आशीष, सीमा भारती ,पूनम भारती, लीलावती आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें