फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत कर्मचारी की रिपोर्ट अपर निदेशक को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने शराब के नशे में धुत कर्मचारी की मेडिकल समेत सभी रिपोर्ट वाराणसी के अपर निदेशक को भेज दिया है। इधर मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके के बोगना गांव में स्थित पशु पालन विभाग के राजकीय पशु सेवा केंद्र पर बीते 10 अगस्त की सुबह शराब के नशे में धुत होकर पशुधन अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ड्यूटी करने पहुंचा था। ग्रामीणों की शिकायत पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी के निर्देश पर बिरनो ब्लाक के पशु चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार मौर्या ने जहां कर्मचारी का कलमबंद दर्ज किया था। वहीं उसका मेडिकल भी कराया था। इसके बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पूरी रिपोर्ट वाराणसी अपर निदेशक के पास भेज दिया। इस संबंध में अपर निदेशक ग्रेट 2 डा. एनके गहलौत ने बताया कि पूरे मामले की जांचज चल रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें