संवाद न्यूज एजेंसी दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पहराजपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने घर के अंदर घुसकर 60 हजार आभूषण और छह हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को जब परिजनों की निंद टूटी तो चोरी की घटना देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। गांव निवासी प्रेमचंद परिवार के साथ रात में खाना खाने के बाद बाहर दरवाजे पर सोने चले गए। जबकि महिलाएं कमरे में सो रही थीं। देर रात चोर घर के पीछे लगी खिड़की को तोड़ कर अंदर घुस गए। कमरे में बक्से को तोड़ कर कीमती कपड़ा, 60 हजार के आभूषण और छह हजार के नगदी पर हाथ साफ कर दिए। सुबह जब महिलाओं की निंद टूटी तो दरवाजा खुला देख दंग रह गई। जब कमरे में गई तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।