बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को प्यारेपुर चौराहे से धर-दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया। बीते 21 मई को एक युवती के घर में पड़ोस का एक युवक घुस गया था। घर पर कोई नहीं होने का फायदा उठाकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। रिश्तेदारी से परिजनों के लौटने पर पीड़िता ने आपबीती मां को बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक रविंद्र को प्यारेपुर चौराहा से धर-दबोचा। वह वाराणसी भागने की फिराक में था। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ उसका चालान कर दिया गया है।