औड़िहार। सैदपुर कोतवाली के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म करने की नियत से रविवार की रात घर में कूदे एक युवक को पुलिस ने धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक रात में दीवाल फांद कर घर में घुस आया था। घर में मां और छोटी बहन के सो रही थी। किशोरी के विरोध और हो हल्ला करने पर वह छत के रास्ते भाग जाने में सफल रहा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर उसे धर-दबोचा। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार करने के साथ चालान कर दिया गया।