स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवती का फोटो वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की फोटो वायरल करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।