सेवराई। गहमर में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गहमर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी गहमर के पकवा इनार के पास स्थित एक ट्यूबवेल से हुई है। उसकी पहचान अंजनी निवासी खेलूराय पट्टी गहमर के रूप में हुई है। वर्ष 2025 में 25 दिसंबर की रात हुए तिहरे हत्याकांड में अंजनी भी आरोपी है।