खानपुर। थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में एक साल पहले विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश कर रही थी। पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से धर-दबोचा था और पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि बीते वर्ष बभनौली गांव में बबिता चौहान ने घर में साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा लिया था। इस मामले में मुकदमा दर्जकर आरोपी पति तरुण चौहान की तलाश की जा रही थी। सुबह आठ बजे आरोपी को उसके घर गिरफ्तार कर लिया गया।