फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार के ई-टिकट के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। रेलवे टिकट की अवैध कारोबारी पर अंकुश लगाने के लिए औड़िहार प्रभारी नरेश कुमार मीणा, गाजीपुर प्रभारी उदय राज मीणा और वाराणसी प्रभारी गुलाम वारिस सिद्धिकी की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की देर शाम भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव स्थित एक जनसेवा केंद्र पर दबिश दी। टीम ने रेलवे टिकटों के अवैध कारोबार में लिप्त गोलू राय को 20 हजार के 13 ई- टिकट, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, एक मोबाइल और 34550 नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। औड़िहार प्रभारी नरेश कुमार मीणा ने बताया आरोपी के खिलाफ रेल के अवैध टिकट बेचने की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें