फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। हमीदपुर गांव में शनिवार की रात बारिश से कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। गांव निवासी बबलू बिंद पत्नी और बच्चों के साथ मकान में सो थे। रात करीब दो बजे बारिश से मकान गिर गया। जिसमें दबकर बबलू (35), हीरावती देवी (28), पुत्री अर्चना (6), काजल (5), पूजा (3) व ज्योति (1) घायल हो गई। काजल की हालत चिंताजनक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों का उपचार कर रविवार को घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी होने पर सुबह नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने कानूनगो और हल्का लेखपाल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें