जमानिया स्टेशन के वार्ड नंबर तीन में गिरी मिट्टी की दीवाल गिरने के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों स
- फोटो : GHAZIPUR
जमानियां। नगर क्षेत्र के स्टेशन बाजार निवासी हीरा राम का कच्चे मकान की दीवार शनिवार की रात अचानक गिर गई। जिससे सोये हुए छह लोग घायल हो गये। उनका पीएचसी में इलाज चल रहा है। कई दिनों से लगातार बारिश होने की वजह से मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिस कारण उसमें सोई राजमुनि देवी (55) पत्नी हीरा राम को पैर में गंभीर चोट आने की वजह से गाजीपुर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सूबेदार (12) पुत्र हीरा राम, शाहिल (5 ) पुत्र वीरेन्द्र राम को हल्की चोट आई है जिनका इलाज पीएचसी जमानिया में चल रहा है। वहीं रिश्तेदार संदीप कुमार (22) पुत्र त्रिलोकी राम, नेहा (20) पत्नी संदीप कुमार व नन्दनी (18) पुत्री सतेन्द्र बाल-बाल बच गये। जिनको सरकारी एम्बुलेंस से इलाज के लिए पीएचसी जमानियां भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हीरा ने कहा कि उसने आवास के लिए फार्म भरा था लेकिन आवास मिला नहीं। घटना की जानकारी होने पर हल्का लेखपाल प्रियंका यादव, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, कानूनगो अशोक कुमार सहित सभासद सुरेंदर चौधरी साहू, सभासद प्रमोद यादव व स्थानीय वार्ड सभासद प्रतीनिधि अमरनाथ भी मौजूद रहे व मौका मुआयना करके लेखपाल से रिपोर्ट दर्ज कराया व गरीब मजदूर हीरा को तत्काल राहत मुहैया कराने की बात कही। नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि वह हीरा के आवास वाला फार्म देखवाएंगे।