भांवरकोल। थाना क्षेत्र के कुंडेसर चट्टी पर बुधवार को मैजिक-ट्रैक्टर की आमने-सामने की भिड़ंत में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी भेजा जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बलिया जिले के रामपुर गांव निवासी ज्ञानेश्वर अपनी मां छठिया देवी का वाराणसी के बीएचयू से इलाज कराकर निजी वाहन से घर आ रहा था। वाहन में उसका भाई अमित, बहन सोनी एवं सहयोगी अमित बैठे थे। कुंडेेसर चट्टी के पास मैजिक की ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। जबकि मैजिक चालक अभय कुमार एवं ज्ञानेश्वर घायल हो गए। मच्छटी चौकी प्रभारी ओमकार तिवारी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा।