फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के सहेड़ी स्थित बाबा जय गुरुदेव आश्रम के पास वाराणसी की ओर से आ रही बस और गाजीपुर की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। इसमें सवार पवन तिवारी (25) निवासी कुसम्ही कला को सिर एवं हाथ में गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पवन कार से सामान की खरीदारी कर वापस घर आ रहे थे। सहेड़ी स्थित आश्रम के पास वाराणसी की ओर से आ रही बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रजादी सुरेंद्रनाथ सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से गाड़ी में फंसे पवन को बाहर निकलवाया और नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। पुलिस ने बस और कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें