फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ऑटो की भिड़ंत में सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के जुनेदपुर मोहल्ला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़ंत में सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से चिकित्सकों ने पांच को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्टैंड से सवारी लेकर ऑटो जनपद मुख्यालय के लिए रवाना हुआ। जुनेदपुर मोहल्ले के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में धक्का मार दिया। ऐसे में ऑटो असंतुलित होकर पीछे से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर से जा टकराया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहंची पुलिस ने लोगों की मदद से ऑटो में सवार चालक सहित सात लोगों को किसी तरह बाहर निकला और घायल कालनपुर की सुनीता देवी, ताजपुर मांझा के सुनील चौधरी, सब्बलपुर की मुन्नी देवी, हरपुर की रम्भा देवी, ओमानंद सब्बलपुर की मीरा देवी एवं चालक ताजपुर मांझा निवासी गोविंद को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सुनीता, ओमानंद, रंभा देवी, सुनील कुमार एवं मीरा देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें