फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो करोड़ छह लाख से बनेगा एकेडमिक ब्लॉक, छात्राओं को मिलेगी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को इंटरमीडिएट तक की शिक्षा प्रदान करने लिए एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण कराया जा रहा है। दो करोड़ छह लाख की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। जिले के मनिहारी ब्लॉक में इसके निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए स्थल का चयन करते हुए कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है।
विज्ञापन

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के सोलह में से चौदह विकासखंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निर्माण कराया गया है। इनमें कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जा रही है। आठवीं उत्तीर्ण करने के बाद रहने आदि की समस्या होने के कारण कई छात्राएं आगे की शिक्षा से वंचित हो जाती थीं। उनकी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए इंटर तक की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों का उच्चीकरण कराया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में छात्रावास का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही एकेडमिक ब्लॉक भी बनवाया जा रहा है। चार ब्लॉकों में एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण हो रहा है। इसमें कासिमाबाद, मरदह एवं सादात में जल्द ही इनका काम पूरा हो जाएगा। इसी क्रम में मनिहारी ब्लॉक में एकेडमिक ब्लॉक के निर्माण की स्वीकृति शासन की ओर से मिल गई है। इसके लिए स्थल का चयन कर लिया गया है। दो करोड़ छह लाख की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा।
शासन की ओर से मनिहारी ब्लॉक में एकेडमिक ब्लॉक के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। -अमित कुमार राय, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें