फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम पर गिरा बबूल का पेड़, बाल-बाल टला हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात । सादात रेलवे स्टेशन से दौलतनगर होकर मजुई, शादियाबाद मार्ग पर ब्रह्म बाबा मंदिर के पास शुक्रवार को एक डीसीएम के ऊपर बबूल का पेड़ उखड़कर लटक गया। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। कुछ दिन पहले ही इस रोड पर एक विशाल बबूल का पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया था। तत्कालीन समय में भी किसी प्रकार का हादसा तो नहीं हुआ लेकिन आवागमन कई दिनों तक बाधित रहा। शुक्रवार को दौलतनगर गांव के पास सादात से सामान लेकर एक डीसीएम जैसे ही पहुंची, हवा के झोकों से सड़क किनारे लगा एक बबूल का पेड़ उखड गया और वाहन के ऊपर गिर पड़ा। वाहन पर पेड़ के गिरते ही ड्राइवर ने चीख मचानी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर किसी तरह से डीसीएम से चालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें