फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अभिषेक बने डीएसपी, दौड़ी खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। क्षेत्र के मलसा निवासी अभिषेक चौबे का चयन बिहार में डीएसपी पद पर होने से उनके पैतृक गांव और आसपास लोगों में खुशी है। अभिषेक चौबे ने बिहार पीसीएस परीक्षा में सातवीं रैंक हासिल की है। ग्रामीणों ने परिजनों को मोबाइल फोन के माध्यम से बधाई व शुभ कामना दी। अभिषेक चौबे के पूरे परिवार का ही लगाव पुलिस सेवा के प्रति है। उनके पिता राकेश चौबे प्रयागराज के कैंट थानें में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा राकेश चौबे के चाचा एवं बड़े पिता भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। अभिषेक चौबे की प्राथमिक शिक्षा गांव के ही स्कूल में हुई है। प्रयागराज में रहकर इन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। अभिषेक चौबे ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें